Truck Shayari भारतीय सड़क संस्कृति का एक अनोखा और मजेदार हिस्सा है, जो हर सफर को थोड़ा दिलचस्प में बना देता है। भारत में अधिकांश तौर पर माल ढोने के लिए ट्रकों का इस्तेमाल किया जाता है, और ट्रक को चलाने वाले ड्राइवर अपने ट्रकों को बहुत ही प्यार से सजाते हैं तथा ट्रैकों के ड्राइवर अपने ट्रक पर खूब अच्छी अच्छी शायरी लिखवाते हैं, तथा बहुत बार ट्रक में लिखने वाली शायरी मजेदार होती हैं। ट्रक पर लिखी हुई शायरी कभी-कभी बहुत गहरी बात कह जाती है, वहीं पर शेर आपके चेहरे पर मुस्कान लाती है। उम्मीद है की Truck Shayari, Truck ki Shayari, Truck Par Likhi Shayari का कलेक्शन आपको पसंद आएगा।
हाईवे पर चलते समय अक्सर हमें दूसरे व्हीकल पर बेहद अनोखी Truck Back Side Shayari देखने को मिलती है, जिसमें कहीं गहरे दर्द, तो कहीं जज्बात छुपे होते हैं, यह सभी शायरी मनोरंजन का जरिया नहीं बल्कि ड्राइवर के दिल की बात और उनके सफर के अनुभव को बयां करती है। तो उम्मीद करता हूं कि Truck Back Side Shayari का कलेक्शन आपको पसंद आएगा।
उम्मीद करता हूं कि ट्रक ड्राइवर की यह शेर शायरी आपको पसंद आएगी ।
Truck Par Likhi Shayari
दूसरों की दौलत को देखकर हैरान मत हो,भगवान आपको भी देगा परेशान ना हो।
धीरे चलेंगे तो घरबार मिलेगा, तेज चलेंगे तो हरिद्वार मिलेगा।
पलट कर देखो जालिम तमन्ना हम भी रखते हैं, तुम 70 पर चलते हो तो हम 80 पर चलते हैं।
दिल के सभी अरमां आंसुओं में बह गए, वह उतर कर चले गए हम गियर बदलते रह जाए।
यह नीम का पेड़ चंदन से कम नहीं, हमारा लखनऊ किसी अमेरिका से काम नहीं।
मालिक की जिंदगी तो बिस्कुट और केक पर निर्भर, ड्राइवर की जिंदगी तो एक्सीलेटर और ब्रेक पर निर्भर।
कीचड़ में पैर रखोगे तो धोना पड़ेगा, ड्राइवर से शादी करोगे तो रोना पड़ेगा।
ऐ आदमी हराम का खाना छोड़ दे, टायर महंगे हैं रस लगाना छोड़ दे।
मालिक की गाड़ी ड्राइवर का पसीना, चलती है सड़क पर बनकर हसीना।
चलती है गाड़ी तो उड़ती है धूल जलते हैं दुश्मन तो मिलते हैं फूल।

Truck Back Side Shayari
दम है तो पास कर वरना बर्दाश्त कर।
देखो मत पगली प्यार हो जाएगा।
जलने वाले तो जलते रहे हैं, हसीन लम्हे तो कटते रहे हैं।
बाप की नसीहत, मां का आशीर्वाद, सफर में तो यही है मेरी असली दौलत।
मंजिलें भी मुस्कुराएंगे, रास्ते भी हसेंगे, जब अपनी मेहनत रंग लाएगी।
दिल को जरा थाम कर बैठो अभी ब्रेक लगाना बाकी है।
याद करोगी एक दिन मुझे जब हॉर्न बजा कर बगल से निकल जाऊंगा।
दूर ही सही पर मुलाकात तो होती है, मेरी गाड़ी से तेरी नजर तो टकराती है।
चालान काटकर पुलिस खुश है, लेकिन हम आगे बढ़कर खुश हैं।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाते रहे, हम तो बस लोड ले जाएंगे।
समय से पहले और भाग्य से अधिक कुछ नहीं मिलता।
रास्ता कितना भी लंबा हो जाए, लेकिन मंजिल जरूर मिलती है।
जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो कभी किसी ने भी नहीं जाना।
धीरे से चला करो प्यारे,
जीवन बहुत अनमोल है।
12 के फूल 17 की माला,
बुरी नजर वाले तेरा पूरा मुंह काला।
अरे बाबू भैया इसे ही कहते हैं एटीट्यूड।
हमारी चलती रहती है और लोगों की जलती रहती है।
दम है तो क्रॉस कर वरना बर्दाश्त कर।
लटक मत वरना पटक दूंगा।
खूबसूरत लड़की देखकर नजरे ना हटाना वरना सावधानी हटी सब्जी पूड़ी बटी।
Truck ki Shayari
कुत्ता कभी भी बिना वजह नहीं भौंकता।
आपको आगे निकलना है तो जल्दी निकालो, पीछा हम भी किसी का कभी किया नहीं करते।
गमों से चूर हूं फिर भी नशे से दूर हूं, बच कर चलता हूं इसलिए क्योंकि मैं भी किसी के माग का सिंदूर हूं।
ड्राइवर भी देश चलता है और उसे भी शाहिद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
मत कर मोहब्बत ड्राइवर से उनका ठिकाना दूर होता है, वह बेवफा नहीं होते उनका जाना जरूरी होता है।
सोचा था एक घर बनाऊंगा और रहूंगा चैन से लेकिन घर संभालते संभालते मैं मुसाफिर बन गया।
रेशमी सलवार चप्पल बाटा की छींक मारती जाती है, गाड़ी टाटा की।
ऐ मालिक क्यों बनाया गाड़ी बनाने वाले को घर से बेघर कर दिया गाड़ी चलाने वाले को।
नियत आपकी अच्छी है तो किस्मत तेरी दासी है, कर्म आपके अच्छे हैं तो घर में मथुरा काशी है।
क्यों मरते हो बेवफा सनम के लिए, दो गज जमीन ही काफी है दफन होने के लिए, मरना है तो वतन के लिए मारो हसीना भी दुपट्टा उतार देगी कफ़न के लिए।
कृपया हार्न न बजाएं, मालिक ने पहले से ही सबकी बजा रखी है।

सोनिया कुमारी का लाल दुपट्टा, गाड़ी को कोसने वाला है असली उल्लू का पट्ठा।
भगवान बचाए इन तीनों से, डॉक्टर,पुलिस , हसीना से।
बुरी नजर वाले तुम 100 साल जियो और तेरे बच्चे दारू पी पी कर मारे।
बुरी नजर वाले नसबंदी करा लो।
हम तो दरिया हैं समुंदर में जाएंगे और चमचों का क्या होगा वह कहां जाएंगे।
अपनी गाड़ी जान से प्यारी।
उम्र बीत रही है लेकिन सफर खत्म नहीं हो रहा है,
इस अजनबी सी राहों में खुद को ढूंढने निकल पड़ा हु।
राम के युग में दूध मिला कृष्ण के युग में घी मिला और इस युग में दारु मिला खूब दबा कर पियो।
वाहन चलाते समय स्त्रियों के दर्शन ना करें वरना देव दर्शन हो जाएंगे।
लोन अभी बाकी है ,थोड़ा दूरी बनाए रखें।
बचकर चलता हूं इसलिए क्योंकि मैं किसी के मांग का होने वाला सिंदूर होने वाला। हूँ।
जलना है तो जलते रहो वरना बराबरी करते रहो।
स्टेरिंग पर मेरा हाथ है और दिल में है घर की याद,
ड्राइवर हूं साहब, जिंदगी है बस एक सफर।
पहियों की आवाज में मेरी जिंदगी बसी हुई है,
मंजिल किसी और की सफर मेरा है।
चाहे धूप हो या बारिश निकल पड़ता हूं मैं,
ड्राइवर हूं साहब थमना तो सीख ही नहीं।
हर एक नए मोड़ पर जिंदगी एक सबक देती है,
सड़क ने मुझे वह सिखाया जो किताबों ने नहीं सिखाया।
घर से दूर रहना केवल मेरी मजबूरी है साहब,
ड्राइवर का दर्द कोई समझ नहीं पता है।
सुबह जल्दी जागना, रात में देर से सोना
ड्राइवर की जिंदगी में आराम नहीं है,
पर बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकलता है इसलिए थकान से भी रिश्ता है जुड़ा।
जब कोई मेरे से पूछता है पेशा क्या है तुम्हारा,
फक्र से कहता हूं कि मैं ड्राइवर हूं,
इज्जत से रोटी कमाता हूं अपनी,
इसलिए किसी के आगे झुकता नहीं मेरा माथा।
सड़के लंबी है रातें और भी लंबी,
पर घर की याद दिल में हमेशा बनी रहती है।
थक जाता हूं कभी-कभी इस लंबे सफर में,
पर रुकना मेरी किस्मत में नहीं लिखा है।
जो मंजिल किसी और की होती है ,
उस तक पहुंचाना मेरा काम है।
रात की पूरी नींद गई, दिन का आराम भी गया,
पर परिवार के लिए सब कुछ करना पड़ेगा।
गाड़ी के शीशे में देखता हूं अपना चेहरा,
थका हुआ है पर हार नहीं है।
ड्राइवर हूं किसी से कम नहीं अपनी मेहनत पर नाज है।
जो लोग ड्राइवर को छोटा समझते हैं,
तो उनको मालूम होना चाहिए कि उनकी मंजिल मुझ पर टिकी है।
इज्जत से खाता हूं और इज्जत से कमाता हूं,
ड्राइवर हूं शान से जीता हूं।
Truck Par Corona Shayari
देखना है तो देखो मगर प्यार से, कोरोना केवल डरता है वैक्सीन की मार से।
हंसो मत पगली प्यार हो जाएगा, टीका लगवा लो कोरोना हार जाएगा।
टीका लगवाओगे तो हर बार मिलेंगे, लापरवाही करोगे तो सीधे हरिद्वार मिलोगे।
अगर करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज, तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज।
टीका नहीं लगवाने से यमराज बहुत ही ज्यादा खुश होते हैं।
चलती रहती है गाड़ी और उड़ता है धूल वैक्सीन, लगवा लो वरना होगी बहुत बड़ी भूल।
बुरी नजर वाले आपका मुंह काला, अच्छा होता है वैक्सीन लगवाने वाला।
मैं खूबसूरत तो हूं मुझे नजर ना लगाना, जिंदगी भर साथ दूंगी वैक्सीन जरूर लगवाना।
मास्क को पहन कर दूरी जरूर बनाए रखना, हमसफ़र बनना है तो वैक्सीन जरूर लगवाना पड़ेगा।
उड़ती है धूल चलती है, गाड़ी मास्क लगाना कभी न भूल,
मालिक महान है लेकिन चमचों से परेशान है, कोरोना से बचने का केवल टीका ही समाधान है।